हरदोई में कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। सोमवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा, पुलिस लाइन के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने किया। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए सम्मानजनक रोजगार की योजना बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का नाम बदलना गांधीवादी विचारधारा का अपमान है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलने की राजनीति में लगी है, जबकि जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने को असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस गांधी जी के विचारों और गरीबों के हक की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने नाम परिवर्तन का निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत अग्निहोत्री, भुट्टो मियां, आफताब हैदर, अजीत विशाल, अजीत सिंह, महासचिव राजेंद्र कुमार वर्मा और मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश ज्ञानू पाल सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
https://ift.tt/eTHbjIQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply