मनरेगा का नाम बदलने का कांग्रेस विरोध कर रही है। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिल के विरोध में एक दिन का उपवास रखा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम और विचारों को खत्म करना चाहती है। वो नाम बदलने की राजनीति कर रहे हैं। अगर कुछ करना है तो धरातल पर काम करें। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में नारेबाजी भी की। संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा का नाम बदलने का विधेयक पास हो गया। अब मनरेगा का नाम जी राम जी हो गया है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। इसके तहत आगरा में कांग्रेस महानगर इकाई द्वारा एमजी रोड स्पीड कलर लैब के सामने एक दिन का उपवास रखा गया। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि भाजपा महात्मा गांधी के अपमान का हर प्रयास कर रही है। वो गांधीजी के नाम को हटाने और खत्म करने में लगे हुए हैं। मनमोहन सरकार में मनरेगा को लाकर ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार की गारंटी दी गई थी। इससे ग्रामीणों का पलायन रूका था। मगर, अब भाजपा ने मनरेगा खत्म कर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की गारंटी भी खत्म कर दी है। भाजपा नाम बदलने की बजाए लोगों को रोजगार दे। राम का नाम गांधी को मिटाना चाहते हैं, उस गांधी को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भाजपा गांधी की संस्कृति खत्म कर गोड़से की मानसिकता को लागू करना चाहती है। देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। इस अवसर पर अश्वनी जैन, मधुरिमा शर्मा, गीता सिंह, अनुज शर्मा, गोविंद शर्मा, राजीव गुप्ता, अदनान कुरैशी, सतीश सिंह, डब्बू पंडित, सोनू कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
https://ift.tt/pft7yXa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply