जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला…. दरअसल, बुधवार को बड़ा गांव निवासी वीर सिंह (78) का निधन हो गया था। गुरुवार दोपहर परिजन और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट गए थे। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं। आग जलाई गई। तभी पास में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हमले में वीर सिंह के बड़े पुत्र चंद्रशेखर उर्फ चंदू, धीरू, नेता, देवी चरण, विजय शर्मा सहित करीब 50 लोग मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। लोगों के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर सूजन आ गई। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जलते शव को श्मशान घाट में ही छोड़कर वहां से भागना पड़ा। मधुमक्खियों के हमले के कारण अब तक अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। घटना में घायल कई ग्रामीण दर्द से कराहते रहे। जबकि कुछ की हालत बिगड़ने पर वे मौके पर ही बेहोश हो गए। सभी को आनन-फानन में कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना BDO संदीप मिश्रा को दी गई, लेकिन अभी तक डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चिकित्सा टीम मौके पर पहुंच जाती तो घायलों को राहत मिल सकती थी। —————————- ये भी पढ़ें… यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी:योगी अफसरों पर भड़के; पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा; लखनऊ में छापेमारी सीएम योगी के सख्त तेवर के बाद लखनऊ में पुलिस अफसर हरकत में आ गए हैं। लखनऊ के पश्चिमी जोन में ACP, DCP और ADCP ने फोर्स के साथ पतंग की दुकानों पर छापा मारा है। बाजारखाला थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे रिकवर किए गए हैं। दरअसल, चाइनीज मांझे से हो रहीं मौतों पर सीएम योगी अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि बैन के बाद भी बाजार में मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/UkaE5B9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply