DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल; 3 गंभीर

जालौन में एक बुजुर्ग की अंत्येष्टि के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ग्रामीण मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे गए। अंत्येष्टि स्थल से लोग 500 मीटर तक भागकर जान बचाई। इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें 3 ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं, कई ग्रामीणों ने प्राथमिक इलाज गांव में ही कराया। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला…. दरअसल बुधवार को महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव निवासी वीर सिंह (78) का निधन हो गया था। गुरुवार दोपहर परिजन और ग्रामीण शव को अंत्येष्टि के लिए गांव स्थित श्मशान घाट की जगह पर ले गए थे। जैसे ही अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं। तभी पास में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हमले में वीर सिंह के बड़े पुत्र चंद्रशेखर उर्फ चंदू, धीरू, नेता, देवी चरण, विजय शर्मा सहित करीब 35 से 40 लोग सीधे तौर पर मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। लोगों के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर सूजन आ गई। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शव को श्मशान घाट में ही छोड़कर वहां से हटना पड़ा। मधुमक्खियों के हमले के कारण अब तक अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। घटना में घायल कई ग्रामीण दर्द से कराहते रहे। जबकि कुछ की हालत बिगड़ने पर वे मौके पर ही बेहोश हो गए। सभी को आनन-फानन में कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। —————————- ये भी पढ़ें… यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी:योगी अफसरों पर भड़के; पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा; लखनऊ में छापेमारी सीएम योगी के सख्त तेवर के बाद लखनऊ में पुलिस अफसर हरकत में आ गए हैं। लखनऊ के पश्चिमी जोन में ACP, DCP और ADCP ने फोर्स के साथ पतंग की दुकानों पर छापा मारा है। बाजारखाला थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे रिकवर किए गए हैं। दरअसल, चाइनीज मांझे से हो रहीं मौतों पर सीएम योगी अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि बैन के बाद भी बाजार में मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/rhN0e8s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *