मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। हादसे के दो और घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। अब 14 घायलों का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल दो और लोगों को बृहस्पतिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। वहीं दो घायलों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया। एक मरीज के परिजन उसे इमरजेंसी से निजी अस्पताल लेकर चले गए। अभी भी 14 घायलों का इलाज चल रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद 17 मरीज एसएन में भर्ती हुए थे। इनमें से बुधवार को उस्मान की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नसीमा के सिर का सीटी स्कैन कराया, जिसमें कोई चोट नहीं मिली। हालत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वे अपने बेटों के साथ पति का शव लेकर हमीरपुर अपने घर चली गईं। बृहस्पतिवार को आंबेडकर नगर निवासी गिरीश चंद्र और मऊ निवासी शिवमूरत को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। दो घायल अपराजिता और पवन कुमार क्रमश: एसजीपीजीआई और केजीएमयू रेफर किए गए हैं। पुरुषोत्तम त्रिपाठी के छाती में चोट थी। परिजन उन्हें लेकर चले गए। 14 घायलों का इलाज सर्जरी और हड्डी रोग विभाग में उपचार चल रहा है।
https://ift.tt/x4DdhUu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply