DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा रिफाइनरी नगर में चोरी की बड़ी वारदात:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरों ने लगाई सेंध,रिफाइनरी के CGM के घर को बनाया निशाना

मथुरा रिफाइनरी टाउनशिप की कड़ी और हाई-प्रोफाइल सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रिफाइनरी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के बंगले के ठीक बराबर स्थित प्रबंधन के सीजीएम के आवास में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद रिफाइनरी नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ED के बंगले के बराबर में हुई चोरी मथुरा में थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित रिफाइनरी की टाउनशिप में गुरुवार की रात चोरों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने यह वारदात रिफाइनरी के ED के बंगले में रहने वाले CGM के बंगले में की। चोर बंगला नंबर 9/2 में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार गया था शादी समारोह में ईडी बंगले के पास स्थित क्वार्टर संख्या 9/2 में रिफाइनरी प्रबंधन के सीजीएम सुधांशु कुमार रहते हैं। उनका पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता गया हुआ था। घर के सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात बंगले का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और इत्मीनान से अलमारियों को खंगालते हुए लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने बंगले के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत अधिकारी को फोन कर जानकारी दी गई, तब चोरी की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। DGR गार्ड के हवाले हैं सुरक्षा व्यवस्था रिफाइनरी नगर की सुरक्षा के लिए 100 से अधिक डीजीआर गार्ड तैनात हैं । जिन पर प्रबंधन द्वारा सालाना भारी-भरकम बजट खर्च किया जाता है। इसके बावजूद ईडी बंगले से सटे अति सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की चोरी की वारदात ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। फिलहाल मामले की जानकारी रिफाइनरी थाने को दी गई है। पुलिस और रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और चोरी के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर शुरू की कार्यवाही इस सनसनीखेज वारदात के बाद रिफाइनरी नगर में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी दहशत में हैं। थाना रिफाइनरी प्रभारी अजय कौशल ने बताया सुरक्षा कर्मी अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।


https://ift.tt/BiaZlcy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *