DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में सफाई में लापरवाही पर सुपरवाइजर निलंबित:वृंदावन नगर निगम ने निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के दिए आदेश

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 49 डैंपियर नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सफाई निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं। नगर आयुक्त ने मंगलवार को डैंपियर नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहद असंतोषजनक और निर्धारित मानकों के विपरीत पाई गई। कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे थे, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही थी और सड़कों पर गंदगी फैली हुई थी। नगर आयुक्त ने बताया कि डैंपियर नगर की सफाई व्यवस्था के संबंध में पहले भी अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार निर्देश दिए गए थे। लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्पष्ट किया कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों और सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह अपने-अपने वार्डों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और सफाई कार्यों की निगरानी करें। उन्हें कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता नियमित रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


https://ift.tt/3USs84B

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *