DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में श्मशान निर्माण को लेकर विवाद:मजदूरों से मारपीट, ग्राम प्रधान ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स मांगी

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में श्मशान भूमि के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान ओमवती ने उप जिलाधिकारी सदर को पत्र लिखकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस या पीएसी बल तैनात करने की मांग की है। श्मशान के लिए पहले से आवंटित है जमीन
प्रधान के मुताबिक, खसरा संख्या 0048 की 0.174 हेक्टेयर जमीन पहले से श्मशान के लिए तय है। विकास कार्य का प्रस्ताव पास होने के बाद लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार कई बार सीमांकन कर चुके हैं। निर्माण शुरू होने के बाद करीब 30 प्रतिशत काम भी पूरा हो गया है। मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
प्रधान का आरोप है कि पड़ोसी गांव कुदरवन के कुछ लोग लगातार निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। 6 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। इस दौरान ठेकेदार की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए काम रुकवाने की धमकी दी। पुलिस पहुंची, फिर भी नहीं थमा विवाद
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। उसी दिन मगोर्रा थाने में लिखित शिकायत दी गई। प्रधान का कहना है कि आरोपियों ने बाद में बाधा न डालने का भरोसा दिया, लेकिन रात में फिर लौटकर निर्माण स्थल पर लगे पिलरों को तोड़ दिया। कब्जे की आशंका, सुरक्षा की मांग
ग्राम प्रधान ने आशंका जताई है कि कुछ लोग श्मशान की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से काम रुकवाना चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा कराने और शांति बनाए रखने के लिए तुरंत पुलिस या पीएसी तैनात करने की मांग की है।


https://ift.tt/eTCXGkK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *