मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। जयपुर-बरेली हाईवे के समीप टहलते समय यह घटना हुई। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी मनोज पुत्र शिशुपाल सिंह मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपुर-बरेली हाईवे के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली मनोज के हाथ में लगी। घायल मनोज ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पड़ोसी लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। मनोज ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते रामू ने उस पर जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर थाना रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मनोज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
https://ift.tt/iaqPkvX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply