DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में डीएम ने की एसआईआर में सहयोग की अपील:कहा- गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें, अभियान में पारदर्शिता जरूरी

मथुरा जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने ब्रजवासियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से गणना प्रपत्रों को पूरी सजगता और सत्यता के साथ भरकर संबंधित बीएलओ को शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के लिए जनपद में 2130 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं, जो घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं। एसआईआर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनपद की सभी पाँच तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। सभी तहसीलों में 2-2 ईआरओ तैनात किए गए हैं, जबकि मथुरा तहसील में प्रत्येक 50 बूथ पर एक-एक डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि अभियान के प्रत्येक चरण की प्रभावी ढंग से निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों में 100-100 कंप्यूटर ऑपरेटर फीडिंग और डिजिटाइजेशन कार्य में लगे हुए हैं। यह कार्य 4 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरे जनपद में एसआईआर का काम समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही को अनदेखा न करने की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर से संबंधित हर कार्य अधिकतम पारदर्शिता, सतर्कता और समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र में सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि यही विवरण भविष्य की निर्वाचन प्रक्रिया का आधार बनता है। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना है। प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने शांत मन, संयम और व्यवस्थित तरीके से कार्य करने से सर्वे को सहज गति से आगे बढ़ाने और अधिक सटीक बनाने पर जोर दिया।


https://ift.tt/6OTwrch

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *