DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में टेम्प्रेचर12°C:सर्द हवाओं से गलन बढ़ी, 2 फरवरी तक ऐसा ही ऐसा ही रहेगा मौसम

मथुरा में शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे अचानक सर्दी बढ़ गई है। बूंदाबांदी के बाद से मौसम में नमी बढ़ गई है। सुबह होते ही बादलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। ठंडी हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से सर्दी से बचाव की सलाह दी गई है। मथुरा में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले शनिवार को मथुरा में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा था, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। जबकि दोपहर के समय कड़क धूप निकली थी , हालांकि रविवार को कोहरे के बजाय बारिश जैसा मौसम बना हुआ है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोग हैरान हैं। ठंडी हवाओं और नमी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी मौसम को लेकर सतर्क हैं। बारिश से फसलों को नुकसान या लाभ, दोनों की संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं, शहर में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म पेय का सहारा ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय करने की अपील की है।


https://ift.tt/a25bVfh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *