मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र में 20 वर्षीय गौ रक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए गौ रक्षक को इलाज के लिए मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद अस्पताल पर बड़ी संख्या में गौ रक्षक एकत्रित हो गए। जहां उन्होंने अपने साथी की मौत को हादसा न बताते हुए हत्या बताया। गौ रक्षकों का आरोप था कि उनके साथी की हत्या बिसावर गांव के प्रधान ने गाडी से कुचलकर की है। गौ रक्षकों की मांग पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बलदेव क्षेत्र में हुआ था हादसा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में सोमवार की सुबह गांव जरौठा निवासी मनीष को अतरौनी चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल मनीष को इलाज के लिए मथुरा के टॉउनशिप पर स्थित सिटी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम मनीष की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मनीष गौ रक्षक था और गौ वंश की रक्षा के लिए आवाज उठाने के साथ साथ गौ तस्करी रोकने में भी सक्रीय रहता था। बिसावर के प्रधान पर लगाया हत्या का आरोप मनीष की मौत के बाद अस्पताल पर बड़ी संख्या में गौ रक्षक एकत्रित हो गए। जहां उन्होंने मनीष की मौत को हादसा न बताते हुए हत्या बताया। अस्पताल पहुंचे गौ रक्षक पवन दुबे ने बताया कि मनीष की हत्या हाथरस के बिसावर गांव के प्रधान जगवेंद्र चौधरी ने की है। पवन दुबे का आरोप है कि जगवेंद्र ने स्कॉर्पियो गाडी से मनीष की कुचलकर हत्या की है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर पुलिस को दी तहरीर में मनीष के पिता धाराजीत ने लिखा कि 30 जनवरी को उनका बेटा बिसावर में स्थित सरकारी गौशाला की बदहाली को लेकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था। जहां प्रधान जगवेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनीष और उसके साथियों को घेर लिया और जमकर मारपीट की थी। इसके बाद जब मनीष ने विरोध किया तो जगवेंद्र ने मनीष को 2 दिन में जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा जगवेंद्र ने फेसबुक पर लाइव कर भी धमकी दी। पिता का आरोप है कि जगवेंद्र ने ही उनके बेटे की हत्या की है। इसलिए लगा प्रधान पर आरोप 30 जनवरी को मनीष बिसावर गांव में स्थित गौशाला पर अपने साथियों के साथ पहुंचा। यहां गायों की हो रही दुर्दशा को लेकर वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान से मनीष की कहासुनी भी हुई। इसके साथ ही आरोप है कि प्रधान ने मनीष और उसके साथियों को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की थी। गौ रक्षकों का आरोप है कि गौशाला की स्थिति को लेकर आवाज उठाई तो उनके साथ वहां पर हाथापाई की गई। जिसके बाद सभी गौ सेवक ने आवाज उठाई तो प्रधान के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज हुआ। लेकिन दबंग प्रधान ने मनीष की कार से कुचलकर हत्या कर दी। धमकी का वीडियो हुआ वायरल बिसावर गांव के प्रधान जगवेंद्र का वायरल वीडियो सामने आया। जिसमें वह कह रहे हैं कि 20 गुंडे गौशाला आये थे,यहां गौ पालकों से मारपीट की धमकाया। यह लोग और आसपास के कुछ लोग षड्यंत्र अच् रहे हैं। इनके पहुंचने पर हंगामा करने पर आसपास के लोग पहुंचे और गुंडों को जिस भाषा में जबाब दिया जाता है उस तरह जवाव दिया। विडिओ में प्रधान कह रहे हैं कि वह कमजोर नहीं है जूतों से मारेंगे। इसके साथ ही वह कहते हैं इनके जो सिफारिशी हैं उनको उसी भाषा में जबाब दिया जायेगा। वह साफ़ कहते हैं कि जगवेंद्र प्रधान न डरा है न डरेगा। विडिओ में वह कहते हैं कि अगर किसी गौपालक को उंगली भी लग गयी तो प्रशासन बाद में जबाब देगा पहले जवाव देने में हम सक्षम हैं। जांच में जुटी पुलिस मनीष की मौत के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गयी। थाना बल्देव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता से तहरीर लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस गाडी की तलाश में जुट गयी है जिसने टक्कर मारी थी।
https://ift.tt/8xHIjy9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply