मथुरा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार, 1 फरवरी 2026 को बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान मथुरा शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के तत्वावधान में गुरु रविदास जी की जयंती पर पुष्पांजलि एवं शोभायात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों का स्मरण किया। इस कार्यक्रम में लोकदल नेता डॉ. अशोक अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और मथुरा-वृंदावन नगर निगम वार्ड संख्या 47 के पार्षद प्रतिनिधि तिलक वीर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से आरती कर और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक ब्रजलाल, लोकेश कुमार राही और जितेंद्र सिंह ने जनसमूह से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को अपनाकर ही समाज और जीवन का कल्याण संभव है तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों का अंत किया जा सकता है। मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित करना ही गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।
https://ift.tt/wYOdpWB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply