DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में आधी रात को तोड़े वकीलों के चैंबर:जानकारी मिलने पर वकीलों में फैला आक्रोश,सोमवार को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

मथुरा कलेक्ट्रेट परिसर में बने वकीलों के चैंबर आधी रात को तोड़ दिए गए। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही की जानकारी रविवार दोपहर को जब वकीलों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना सूचना,नोटिस दिए यह कार्यवाही की है। वकीलों ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सौ से ज्यादा चैंबर तोड़े मथुरा कलेक्ट्रेट में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास वकीलों के चैंबर थे। यहां सौ से ज्यादा चैंबर बने हुए थे। जहां अधिवक्ता बैठकर अपने विधिक काम करते थे। शनिवार की देर रात यहां प्रशासन ने बुलडोजर मंगाकर इन चैंबर को धरासाई कर दिया। इसकी जानकारी रविवार को दोपहर में तब हुई जब कोई वकील वहां घूमने आए। चैंबरों को धरासाई देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी तत्काल जानकारी अन्य वकीलों को दी। प्रशासन पर लगाया आरोप चैंबर टूटने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने आरोप लगाया कि यह सभी चैंबर प्रशासन ने तुड़वाए हैं। वकीलों का आरोप है चैंबर हटाने के लिए न कोई सूचना दी न कोई नोटिस दिया। शनिवार आधी रात को यह कार्यवाही इसलिए की गई क्योंकि रविवार को छुट्टी रहती है किसी को जानकारी नहीं होगी। वकीलों का कहना है यहां करीब 400 वकील बैठते थे। बार ने कहा प्रशासन दे जवाब बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार लवानिया ने बताया कि प्रशासन को यह कार्यवाही करनी थी तो पहले सूचना देते,बार एसोसिएशन से बात करते। यह कार्यवाही बिना बताए की गई है। कार्यवाही के दौरान वकीलों की पत्रावली गायब है,उनके लैपटॉप,पंखे,कुर्सी अन्य सामान भी गायब है। बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार लवानिया ने कहा इसका विरोध किया जाएगा। सोमवार को रहेंगे हड़ताल पर चैंबर तोड़ने की घटना से वकील आक्रोशित हैं। उनका कहना है सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट के ऑफिस पर धरना दिया जाएगा। एडवोकेट शमशेर सिंह शेरा ने बताया कि यह सिटी मजिस्ट्रेट की तानाशाही है। रात के अंधेरे में इन चैंबर को तोड़ा गया है। इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। वकीलों में बार एसोसिएशन के खिलाफ भी गुस्सा दिखा। एक एडवोकेट ने कहा कि वह किसी को वोट नहीं देंगे। अल्टीमेटम देते 15 दिन का 7 दिन का,लेकिन आज तक कोई नोटिस नहीं दिया गया।


https://ift.tt/gVzfvUu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *