बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उनके प्रशंसक शोक में हैं। सुपर स्टार धर्मेंद्र देओल हर दिल के स्टार थे। लंबी बीमारी के बाद उनका 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अब मथुरा में उनके फैन सामूहिक भोज और शांति पाठ का आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं धर्मेंद्र की सुपर हिट फिल्म दिखाने के लिए LED स्क्रीन भी लगाई जाएगी। बलदेव के सेलखेड़ा गांव में होगा आयोजन फिल्म स्टार धर्मेंद्र की स्मृति में बलदेव क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा के ग्रामीण 6 दिसंबर शनिवार को हवन यज्ञ और शांति पाठ का आयोजन कर रहे हैं। इसके बाद भोज का आयोजन भी किया जा रहा है। भोज के गांव गांव निमंत्रण भी भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है इस कार्यक्रम में करीब दस हजार लोग लोग उपस्थित होंगे। हमेशा रहेंगे दिलों में जिंदा धर्मेंद्र के फैन गोपाल सिंह पहलवान, लाखन सिंह ने बताया कि वह सभी के चहेते थे। भारतीय सिनेमा के लीजेंड नायक थे। किसान परिवार में जन्मे धर्मेंद्र अक्सर गर्व से कहते थे कि फिल्मों में आने से पहले उन्हें खेती करने में सबसे ज़्यादा खुशी मिलती थी। वे खुद को हमेशा एक किसान के रूप में ही देखना चाहते थे। उनकी यह सरलता और अपनी जड़ों से जुड़ाव उन्हें समाज में एक विशेष स्थान दिलाता था। उनकी याद में शनिवार को गांव में भोज का आयोजन रखा गया है। एक दर्जन गांव में भेजा निमंत्रण इससे पूर्व सुबह में शांति पाठ होगा। इस कार्यक्रम में सेलखेड़ा के अलावा आसपास के एक दर्जन गांव में निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें करनऊ, फतेहपुरा, कचनाऊ, बरौली, घड़ी मंगली, पटलोनी जादोपुर, गड़सोली, घड़ी नन्नू, सहित अन्य गांव के ग्रामीण ओर समाज सेवी भी उपस्थित रहेंगे। 40 हलवाई कर रहे तैयारी अभिनेता धर्मेंद्र की याद में होने वाले कार्यक्रम के लिए गांव में तैयारी चल रही है। यहां ग्रामीण बढ़चढ़ कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। 10 हजार लोगों के लिए करीब 6 भट्ठियों पर 40 हलवाई खाना बनाने में जुटे है। भोज में खीर,पुआ,सब्जी और रायता बनाया गया है। आयोजक गोपाल सिंह पहलवान ने बताया कि उनके पिता भारत केसरी फूल सिंह पहलवान की अभिनेता धर्मेंद्र से मुलाकात हुई थी। इसके अलावा वह ओर सूबेदार लाखन सिंह अभिनेता धर्मेंद्र के फैन है। उनकी सभी फिल्में हमने देखी है। कार्यक्रम में बड़ी LED स्क्रीन लगाकर धर्मेंद्र फिल्म की सुपर हिट फिल्म दिखाई जाएगी। जिसमें शोले को भी चलाया जाएगा।
https://ift.tt/w5EU8TW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply