DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा-बरेली हाईवे पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:बुजुर्ग को 50 मीटर तक घसीटा, मौत; नाती बाल-बाल बचा

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मथुरा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटा। यह हादसा भीमा नगला गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, 64 वर्षीय लालाराम अपने नाती के साथ श्रीजी वाटिका में आयोजित एक शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम बाइक से गिर पड़े और बोलेरो उन्हें सड़क पर घसीटते हुए ले गई। हादसे में लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाती सुरक्षित बच गया। मृतक के भतीजे ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य भी दो अलग-अलग बाइकों पर आगे-पीछे चल रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक बोलेरो ने लालाराम की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार बोलेरो चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


https://ift.tt/VMaRbIW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *