DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा नगर निगम ने ठंड के लिए रैन बसेरे बनाए:बेसहारा और तीर्थ यात्रियों के लिए व्यापक इंतजाम

मथुरा में बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरों और शेल्टर होम की व्यापक व्यवस्था की है। भीषण ठंड के मद्देनजर, नगर निगम ने निराश्रित, बेसहारा और तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के लिए स्थायी और अस्थायी रैन बसेरे स्थापित किए हैं। नगर निगम द्वारा संचालित सभी रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इन बसेरों में गद्दे, रजाई, कंबल, तकिए, गैस व इलेक्ट्रिक हीटर, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध है। मोबाइल टॉयलेट की सुविधा भी प्रदान की गई है। सभी रैन बसेरों को “स्मार्ट रैन बसेरा” के रूप में विकसित किया गया है। यहां निःशुल्क वाई-फाई, प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट तथा व्यक्तिगत सामान सुरक्षित रखने के लिए लॉकर और अलमारी की व्यवस्था है। महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए पार्टीशन के माध्यम से उनके लिए अलग आश्रय की व्यवस्था की गई है। नगर निगम कुल 13 रैन बसेरों का संचालन कर रहा है। इनमें नगला कोल्हू, बंगाली घाट, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन, जिला अस्पताल, नया बस अड्डा और गोवर्धन चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थित स्थायी और अस्थायी रैन बसेरे शामिल हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि सभी अस्थायी रैन बसेरों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसका उद्देश्य यहां रुकने वाले तीर्थ यात्रियों और आश्रित लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रैन बसेरों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहें, इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा रात्रिकालीन औचक निरीक्षण कर नियमित निगरानी की जा रही है। नगर निगम शीत लहर के दौरान जरूरतमंदों को सुरक्षित, स्वच्छ और मानवीय आश्रय प्रदान करने के लिए लगातार कार्यरत है।


https://ift.tt/BqUEkL1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *