मथुरा पुलिस ने गुरुवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस सहित 4 गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 400 पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों की तलाशी ली। वहां से दस्तावेज और अन्य सामान जब्त कर लिए। 42 लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए किसी गोपनीय स्थान पर ले गई। उनसे साइबर फ्रॉड के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी नेता से ठगी हुई है। उसके खाते से करोड़ों रुपए निकाले गए हैं। उसकी शिकायत पर ये छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने अभी एक गांव को घेर रखा है। लोगों से पूछताछ के बाद ही बाहर जाने दिया जा रहा है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुलिस ने दौड़ाकर खेत से पकड़ा देवसेरस और इसके आस पास के गांवों में सुबह करीब 5 बजे फोर्स पहुंची। उस वक्त लोग सो रहे थे। पुलिस के देखते ही लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग दीवार फांदकर खेतों में छिप गए। पुलिस ने दौड़कर उन्हें रोक लिया। घर के अंदर ले जाकर तलाशी ली। अंदर रखे दस्तावेज और अन्य सामान जब्त कर लिए। उसके बाद अलग -अलग गाड़ियों से 42 लोगों को लेकर रवाना हो गई। पुलिस उनके कहां लेकर गई है। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस को ऑपरेशन की नहीं दी गई जानकारी जांच अधिकारियों ने पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा। उन्होंने पहले से किसी को अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी। स्थानीय थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी और इलाके के एडिशनल एसपी को भी इससे दूर रखा गया था। केवल कुछ चुंनिदा अधिकारियों को ही इसके बारे में बताया गया था। 5 घंटे चला ऑपरेशन मथुरा पुलिस का यह ऑपरेशन सुबह 5 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 11 बजे तक चला। इस दौरान 4 एसपी,4 सीओ,26 इंस्पेक्टर के अलावा 300 कांस्टेबल और PAC के जवान ऑपरेशन में शामिल रहे। हिरासत में लिए गए लोगों से साइबर सेल,एसपी क्राइम और अन्य अधिकारी इस समय पूछताछ कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए- ‘मेरी वाइफ को कोई होटल ले जाए, मुझे पसंद नहीं’:वाराणसी में युवक ने चलती बाइक से VIDEO बनाकर जान दी; लव मैरिज की थी वाराणसी में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर जान दे दी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौत से पहले युवक ने बाइक चलाते हुए साढ़े सात मिनट का वीडियो बनाया। युवक ने पत्नी के साथ अपने संबंधों और 498A (दहेज उत्पीड़न) कानून के दुरुपयोग के बारे में बात की। यह भी कहा कि पत्नी का एक लड़के से अफेयर है। वह बेटे से भी नहीं मिलने दे रही है। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/ULswMGW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply