DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप:निवाड़ा में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

बागपत जनपद के ग्राम निवाड़ा में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि ग्राम निवाड़ा में कुछ प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों के हस्तक्षेप के कारण बीएलओ ने मतदाता सूची में मनमानी की है। आरोप है कि एक ही बस्ती के कुछ लोगों के नाम जोड़े गए, जबकि गरीब तबके और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कई लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए। ग्रामीणों के अनुसार, विशेष रूप से हिंदू मतदाताओं और सोनीपत रोड पर स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के लोगों के वोट बड़ी संख्या में काटे गए हैं। इसके विपरीत, प्रभावशाली लोगों की बस्ती के लगभग सभी नाम मतदाता सूची में बरकरार रखे गए हैं। आरोप है कि इस प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई और प्रभावित लोगों को कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल किए जाएं, ताकि गांव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सकें। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में रामकुमार, शर्मा कालिया, नरेश, देवा और बेदू शामिल थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और अपनी बात शासन स्तर तक पहुंचाएंगे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/2WoYMkB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *