DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मतदाता सूची में जुड़ेंगे 1.25 लाख नए वोटर:4 दिन का और मौका; तेज की गई SIR की सुनवाई

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लगभग 1 लाख 25 हजार नए वोटर जुड़ेंगे। इस अभियान को 4 दिन बचे हैं और अब तक 1 लाख 10 हजार फार्म 6 जमा हो चुके हैं। इसी फार्म के जरिए सूची में नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराया जा सकता है। अंतिम चार दिनों में लगभग 15 हजार आवेदन और आने की संभावना है। ये लोग फार्म ले जा चुके हैं।
अब मतदाता बनने, नाम-पता संशोधन कराने और नाम कटवाने के लिए केवल चार दिन का समय शेष रह गया है। अभियान की समय-सीमा नजदीक आते ही निर्वाचन विभाग ने लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील तेज कर दी है। अब तक नाम, पता और अन्य विवरण में सुधार के लिए करीब 28 हजार फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर की जा रही मैपिंग प्रक्रिया में सामने आए बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई भी जारी है। ऐसे मतदाता, जिनके स्वंय या उनके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें बिना मैपिंग की श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 2.83 लाख ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं। हालांकि अब तक केवल करीब 45 हजार मतदाताओं की ही सुनवाई हो सकी है, जबकि लगभग सवा लाख मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाए जा चुके हैं। ज्यादातर बिना मैपिंग वाले मतदाता सुनवाई में उपस्थित ही नहीं हो रहे। वहीं कई बिना मान्य वाले दस्तावेज के साथ पहुंच रहे, जिससे उन्हें खाल लौटना पड़ रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मतदाताओं से अपील की है कि जिन लोगों के नाम अनंतिम मतदाता सूची में छूट गए हैं या गलती से कट गए हैं, वे निर्धारित समय के भीतर फार्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा लें। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी इस अवसर का लाभ उठाकर नए मतदाता बन सकते हैं। वहीं नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए फार्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने बिना मैपिंग वाले मतदाताओं से भी अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर जरूरी दस्तावेजों के साथ सुनवाई में अवश्य उपस्थित हों, ताकि उनकी स्थिति स्पष्ट हो सके और नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखा जा सके।


https://ift.tt/FW52lym

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *