DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया सख्त अल्टीमेटम, पारदर्शिता पर जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 02 फरवरी 2026 तक कुल 22,324 फार्म-6, 519 फार्म-7 और 3,587 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, अब तक 1,33,266 नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं। इन आंकड़ों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान राजनैतिक दलों को दावे-आपत्तियों की सूची भी सौंपी गई, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागी बन सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, जिससे फर्जी नामों की छंटनी और पात्र मतदाताओं का सही पंजीकरण सुनिश्चित हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के साथ समाजवादी पार्टी से शेखू खान व बृजमोहन यादव, कांग्रेस से गोविंद यादव, बसपा से युवराज सिंह व आशुतोष गौतम सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


https://ift.tt/GWpbvTO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *