एटा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव’ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमरंजन सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को 16वें मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज एटा में किया गया था। इसमें ‘फिट इंडिया साइकलिंग ड्राइव’ रविवार ऑन साइकिल प्रतियोगिता में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को एटा महोत्सव के तहत राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास परिषद में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजकीय इंटर कॉलेज एटा में एक समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के रजत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एटा पब्लिक स्कूल के प्रशांत द्वितीय और श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें प्रधानाचार्य डॉ० सुधीर गुप्ता, राजवीर सिंह, एआरएम संजीव कुमार और स्वीप प्रभारी संजय शर्मा तथा अनूप द्विवेदी ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित नवीन युवा मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला फुटबाल संघ के सचिव राजीव कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य नेम सिंह चौहान और रणवीर सिंह, शिक्षक शिवकुमार द्विवेदी, शैलेश मिश्रा, अनिल कुमार, प्रधानाचार्य विशांत कुलश्रेष्ठ, राजेश पांडे, राजीव वर्मा, मनीष दुबे, सुभाष चौहान, इमरान खान, प्रभात ललित नॉक्स, अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, नवजोत सिंह, मनोज कुमार सहित खेल प्रशिक्षक, माध्यमिक और सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, युवा मतदाता और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/TfycEFl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply