DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मढही में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, मंदिर में शादी कराई:प्रयागराज में लव, हंगामा, पंचायत : वरमाला पहनाकर बाइक से दुल्हन की विदाई

प्रयागराज के हंडिया इलाके में लव, हंगामा, पंचायत और कुछ घंटे के भीतर मंदिर में शादी करा देने का मामला सामने आया है। मामला सुर्खियों में तब आया जब मंदिर में प्रेमिका से शादी के बाद प्रेमी अपनी बाइक पर दुल्हन को विदा कर ले जाता है। गांव के लोग, दोस्त उसका वीडियो बनाते हैं। असल में प्रेमी और प्रेमिका 17 दिसंबर की रात एक मढ़ही में छिपकर मिलते हैं। इस दौरान गांव के लोग देख लेते और हंगामा मच गया। दोनों के परिवार वाले जमा होते हैं। भोर से सुबह तक पंचायत होती है। तय होता है कि दोनों बालिग हैं, ऐसे में मंदिर में शादी कर अपनी जिंदगी जिएं। सुबह 11. 30 बजे गांव के मशहूर भोलेनाथ मंदिर में दोनों की शादी होती है। एक दूसरे को वरमाला डालने के बाद दूल्हा बाइक पर दुल्हन को विदा कर ले जाता है। शादीशुदा प्रेमी जोड़ा पहले दिन सैदाबाद के एक होटल में रुक जाता है। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर किराए के मकान में चला जाता है। शादी के दो दिन बाद भी लड़की लड़का अपने गांव नहीं लौटे हैं। जानिये क्या है पूरा मामला प्रयागराज के गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र जगुआ शोसा गांव के रहने वाले 22 साल के युवराज उर्फ पवन और जबरा डीह हंडिया की रहने वाली 20 साल की गडिया बिंद की लव स्टोरी एक झटके से शादी तक पहुंच गई। दोनों ही बिंद समाज से आते हैं। दोनों का गांव करीब 300 मीटर के फासले पर है। दो सालों से पवन और गुड़िया की मोहब्बत परवान चढ़ रही थी। मोबाइल पर लगातार बातचीत होने के बाद दोनों ने चोरी छिपे मिलना शुरू किया। 17 दिसंबर की भोर दोनों घर से निकले और गांव से 200 मीटर दूर एक मढही में बात करने लगे। इस दौरान गांव के शख्स ने उन्हें देख लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। दोनों के परिवार के लोग जमा हो गए। दोनों से पूछताछ प्यार की कहानी सामने आ गई। पहले तो दोनों पक्षों में हलकी झड़प हुई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर रास्ता निकालने की बात कही। इसके बाद पंचायत बैठी। तब तक लड़की और लड़के वहीं मौजूद रहे। झगड़ा, मुकदमा, हंगामा, बवाल न कर समझौते की बात पर दोनों पक्ष मान गए। इसके बाद शादी की तैयारी की गई। दोनों को मंदिर ले जाया गया। गांव के भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ आनन फानन शादी करा दी गई। लड़के के पास बाइक पहले से थी। वह दुल्हन को लेकर वहां से रवाना हो गया। प्रेमी पवन पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर है। उसके दो भाई सूरत गुजरात में लूम कंपनी में नौकरी करते हैं। कई महीने से पवन भी सूरत जाकर नौकरी करने लगा था। वह छुट्‌टी पर प्रयागराज आया और प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। अब वह पत्नी को सूरत ले जाएगा।


https://ift.tt/MxsWHXB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *