ललितपुर के मड़ावरा में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार इको वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। यह घटना मड़ावरा की नवीन तहसील के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम प्यासा निवासी नीतेश उर्फ भज्जू (30) पुत्र प्रागी लाल निरंजन शुक्रवार को किसी काम से मड़ावरा आया था। दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे इको वाहन (MP15ZE 4861) ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जबकि चालक नीतेश को इको वाहन काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल सरकारी वाहन से घायल युवक को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और इको वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक नीतेश के परिजन घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। नीतेश अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसके एक बेटा व एक बेटी है। वह खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
https://ift.tt/cLrywi3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply