देवरिया में मटन कच्चा होने के विवाद में एक रेस्टोरेंट संचालक पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना बुधवार शाम सोनूघाट चौराहे पर स्थित शुभम व्यंजन कॉर्नर में हुई। हमले में संचालक शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के चकसराय बदलदास बदली निवासी शिवम गुप्ता और विवेक कुमार गुप्ता सोनूघाट चौराहे पर शुभम व्यंजन कॉर्नर नाम से भोजनालय चलाते हैं। बुधवार शाम चौराहे के ही एक व्यक्ति ने अपनी दुकान पर लगभग डेढ़ किलो मटन पकाने के लिए दिया था। निर्धारित समय के बाद जब वह युवक भोजन लेने पहुंचा, तो उसने मटन ठीक से न पकने की शिकायत की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान युवक ने दुकान में रखा चाकू उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में शिवम गुप्ता के हाथ पर कई जगह गहरे घाव हो गए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और घायल शिवम को तुरंत अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दे दी है। सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
https://ift.tt/HNo14C0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply