मऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की मऊ शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में जिले के सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रांतीय अध्यक्ष एस.के. रावत ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी का समर्थन करने की बात कही। यह द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को जिला अस्पताल स्थित सभागार में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय और जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष एस.के. रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को संविदा पर भर्ती किया जा रहा है और उनसे अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। रावत ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर ऐसी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में जो पार्टी कर्मचारियों के हितों के बारे में सोचेगी, परिषद उसका समर्थन करेगी।
https://ift.tt/pkfRWtq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply