मऊ में शनिवार शाम एक साइकिल सवार की सड़क किनारे गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा निवासी मनोज चौहान (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज चौहान शनिवार शाम प्रेमनगर चकिया चट्टी पर किसी काम से गए थे। वहां से घर लौटते समय उनकी साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने मनोज को सड़क पर गिरा देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई। सूचना मिलते ही दक्षिण टोला थाने से उपनिरीक्षक हरिकेस यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मनोज को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रदीप यादव ने मनोज चौहान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉ. यादव ने बताया कि मनोज को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
https://ift.tt/jUQDzya
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply