मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाकला गांव में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जयसिंहपुर निवासी शिव बचन राजभर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के हाथ और गले को धारदार हथियार से रेता गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही….
https://ift.tt/jVp6dlO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply