DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर की ओर लौटते समय हादसा, वाहन जब्त, आरोपी चालक फरार

मऊ जिले के थाना हलधरपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गहनी मोड़ पर गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से मैजिक वाहन में जा टकराई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रियांशु सिंह पुत्र शमशेर बहादुर उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रियांशु सिंह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष हलधरपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/ME4bwZv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *