मऊ में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना को तीन किशोरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद और एक अज्ञात लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला रानीपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी आरोपी उसे दूर ले गए और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों किशोरों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। पीड़ित नाबालिग का महिला अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी भी नाबालिग हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया। फिर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता का बयान व मेडिकल की कार्रवाई चल रही है।
https://ift.tt/7p3UeIn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply