DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में धूप खिली, ठंड से मिली राहत:तेज हवा से गलन जारी, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

मऊ जिले में शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाएं चलने के कारण गलन का असर अभी भी बना हुआ है। कोहरे से मुक्ति मिलने के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है और यातायात सुचारु रूप से चलता दिखा। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो बेहतर श्रेणी में आता है। वहीं, बीते गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल लगाने वाले किसानों को सलाह दी है कि यदि वे अपनी फसल की दो बार सिंचाई कर चुके हैं, तो अब केवल हल्की सिंचाई ही करें। तेज हवाओं के कारण अधिक पानी देने से फसल के गिरने की आशंका बनी हुई है।


https://ift.tt/6SVnfl4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *