मऊ में अचानक तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मंगलवार को ओपीडी और इमरजेंसी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें मौसमी बीमारियों के मरीज सर्वाधिक थे। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां मरीजों को पर्ची के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ रही। पहले 2 तस्वीरें देखिए… सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को तेज हवा और बादलों के कारण न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में इस बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। सीएमएस डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को समय पर बैठने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी शिकायत पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/pJOgu26
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply