मऊ जिले में भीषण ठंड के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्र 2 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने जानकारी दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जनपद में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण, वजन, गृह भ्रमण और पोषण ट्रैकर पर फीडिंग जैसे कार्य नियमित रूप से करती रहेंगी। इसके अतिरिक्त, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, वी.एच.एस.एन.डी. सत्र और आर.बी.एस.के. टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच व संदर्भन भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बिना सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराए आंगनबाड़ी केंद्र या मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगी। उन्हें अन्य शासकीय/विभागीय कार्य भी नियमित रूप से संपादित करने होंगे।
https://ift.tt/YL1Dxu2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply