DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में चाइनीज मांझे पर प्रशासन सख्त:एक हफ्ते चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मऊ जनपद में चाइनीज मांझे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सरकार के सख्त निर्देशों के बाद अब मऊ पुलिस एक सप्ताह का विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। इस दौरान चाइनीज मांझे के इस्तेमाल, खरीद-फरोख्त और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। शासन और कानून व्यवस्था के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति चाइनीज मांझे का क्रय-विक्रय या प्रयोग करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ छापेमारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे से किसी की मौत होने पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस आदेश को पूरे प्रदेश में सख्ती से लागू किया जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से भी चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने और किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


https://ift.tt/Eok9p2e

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *