स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-17/अंडर-19, बालक/बालिका वर्ग) 08 से 12 दिसंबर 2025 तक वीर लोरीक स्टेडियम, बलिया में होगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के बालक वर्ग के कोच के रूप में मऊ के सुबेदार प्रसाद यादव को नियुक्त किया गया है। वे इंटर कॉलेज बोझी, मऊ में सहायक अध्यापक हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से चयनित अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुबेदार यादव को सौंपी गई है। उनकी यह नियुक्ति मऊ जनपद के लिए गौरव का विषय है। सुबेदार प्रसाद यादव बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बीपीएड डिग्री धारक हैं। उन्होंने विद्यालयी खेलों के क्षेत्र में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएँ दी हैं और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अंपायर के रूप में भी अपनी दक्षता प्रदर्शित की है। खेलों के अलावा, वे सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों, विशेषकर पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। उनकी निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और खेलों में उत्कृष्ट अनुभव को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है। उनके चयन पर मऊ जनपद के शिक्षकों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
https://ift.tt/0k1qUXS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply