DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ ओवरब्रिज निर्माण में अनियमितता का आरोप:आप ने पीएम-सीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

मऊ में करोड़ों की लागत से बन रहे फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने निर्माण में तकनीकी खामियों और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का दावा किया है। आप के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए। पार्टी का कहना है कि अरबों रुपये की इस परियोजना में निर्धारित मानकों का पालन नहीं हो रहा, जो जनता के पैसे की बर्बादी है और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसके अतिरिक्त, परियोजना से प्रभावित सिंधी समाज सहित अन्य परिवारों को अब तक न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही उनके पुनर्वास की कोई ठोस एवं पारदर्शी व्यवस्था की गई है। वर्षों से मऊ में रह रहे सिंधी परिवार इस स्थिति से चिंतित और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा, “जनहित निरीक्षण अभियान के दौरान सामने आए तथ्य बेहद गंभीर हैं। यह केवल घटिया निर्माण का मामला नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ है। अरबों रुपये खर्च होने के बावजूद पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठना भ्रष्टाचार की खुली तस्वीर है।” उन्होंने प्रभावित परिवारों को मुआवजा न देने को सरकार की असंवेदनशीलता बताया। सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, मुआवजा वितरण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की ठोस पहल नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी जनहित में आंदोलन तेज करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


https://ift.tt/2cxL4HK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *