DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊआइमा के नहर में अज्ञात किशोरी का शव बरामद:भवानीगढ़ तिलाई बाजार के पास मिला, हत्या-दुष्कर्म की आशंका

प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नहर से अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ है। यह शव भवानीगढ़ तिलाई बाजार के पास शारदा सहायक खंड 39 नहर में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण लघुशंका के लिए नहर किनारे गए थे। उन्होंने पानी में एक अज्ञात किशोरी का शव देखा, जिसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि किशोरी की हत्या कहीं और करके शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंका गया है। कपड़ों की अस्त-व्यस्त स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मऊआइमा के प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अज्ञात लड़की का शव नहर में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/UqlNBDn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *