DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंत्री संजय निषाद ने पढ़ाया नैतिक शिक्षा का पाठ:आजमगढ़ में मंत्री ने पाठशाला कार्यशाला मधुशाला में अंतर को बताया

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया। कार्यकर्ताओं की पाठशाला मे सबसे पहले कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा किया मुख्य रूप से पार्टी के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य होता है की पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को तमाम विषयों का व संगठन को मजबूत करने का नैतिक शिक्षा से लेकर राजनीतिक ज्ञान होना चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी का रीढ होता है। पार्टी को खड़ा करना और मतदाताओं को जोड़ना पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उनकी मेहनत के दम पर पार्टियां चुनाव में जाती हैं और चुनाव जीतती हैं। कार्यकर्ताओं को बताया पाठशाला कार्यशाला और मधुशाला में अंतर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद में कार्यकर्ताओं को पाठशाला,कार्यशाला, मधुशाला मे अंतर को बताया और उनकी रहन-सहन उठने बैठने के लिए भी नैतिक शिक्षा का ज्ञान देते हुए कहा की अब पुरानी सोच से बाहर निकलिए। नई सोच के साथ चुनावी मूड में जुट जाइए। 2027 में पार्टी विधानसभा चुनाव में जाएगी। इससे पहले पंचायत चुनाव भी होने हैं। पंचायत चुनाव में भी पार्टी जिला पंचायत ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों को क्षेत्र में उतारेगी और हम इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव को जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीधा-सीधा संदेश दिया कि इस कार्यशाला में हम आपको कुछ सिखाने आए हैं। लगभग 2 घंटे तक उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं को नैतिक शिक्षा, राजनीति का ककहरा पढ़ाया और संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने और 2027 के चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए चुनावी मोड में काम करने का निर्देश दिया। सरकार के मंत्री ने कहा कि मै देखने आया हूं कि कौन सा कार्यकर्ता पार्टी वाला है। कौन पौवा लेने वाला है। और कौन पैसे वाला कार्यकर्ता है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप सिंह उर्फ गब्बर, वंशी निषाद, सुनील निषाद, संजय निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/mS6eITt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *