DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंत्री संजय निषाद का कानपुर देहात दौरा आज:केंद्रीय बजट पर करेंगे प्रेस वार्ता, औचक निरीक्षण भी संभव, पुलिस अलर्ट

प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद आज कानपुर देहात का दौरा करेंगे। वे सुबह 10:30 बजे निरीक्षण भवन, माती पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुबह 11:00 बजे केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रेस वार्ता के बाद, मंत्री जनपद की किसी भी तहसील और दो पुलिस थानों का औचक निरीक्षण करेंगे। यह निरीक्षण बिना किसी पूर्व सूचना के होगा, जिसका उद्देश्य सरकारी दफ्तरों की जमीनी हकीकत जानना है। लापरवाह कर्मचारियों और भ्रष्ट कार्यशैली पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकते हैं। दौरे के दौरान, मंत्री जनसुनवाई कर सीधे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। फरियादियों को न्याय दिलाने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए जाएंगे।


https://ift.tt/Hf2WwdO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *