पटना में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने पर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने बिहार CM नीतीश कुमार का बचाव किया है। संजय निषाद ने कहा- अरे वो भी तो आदमी ही हैं न…छू लिया नकाब, तो इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए। कहीं और छू लिया तो क्या होता? आपको क्या लगता है कहीं और भी छू लेते हैं क्या? नहीं… नकाब पर आप लोग इतना कह रहे हैं। कहीं चेहरा-वेहरा छू लेते…कहीं और उंगली पड़ जाती तब क्या करते आप लोग? वहीं, कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, किसी महिला का दामन या हिजाब खींचना गलत और खतरनाक है। इसका असर नीचे प्रशासन तक पड़ता है। इसलिए हमें चिंता है। काफी समय से नीतीश कुमार की सेहत को लेकर चिंताएं रही हैं। वह बुजुर्ग हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जिस पद पर वह हैं, उसकी अपनी गरिमा है। उसके खिलाफ जाकर एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना, उस गरिमा के खिलाफ है और बहुत खतरनाक है। अगर सीएम ही ऐसा कर रहे हैं तो सुरक्षा के लिए गुहार कहां लगाएं। मैं दुआ करती हूं कि वो जल्द ठीक हों। हम इसे रिलीजियस एंगल से नहीं देख रहे हैं। किसी का दामन इस खींचना, छेड़ना गलत है। वहीं, सहारनपुर में देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा- यह मामला किसी एक महिला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की महिलाओं की इज्जत, निजता और आत्मसम्मान का सवाल है। किसी महिला के पहनावे में जबरदस्ती दख़ल देना इंसानियत के उसूलों के खिलाफ है। अब इकरा हसन की पूरी बात पढ़िए… भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… शायर मुनव्वर राणा की बेटी ने पुलिस से की शिकायत
शायर मुनव्वर राणा की बेटी और सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के मामले में तहरीर दी है। उन्होंने नीतीश का बचाव कर रहे यूपी के मंत्री संजय निषाद के इस बयान- ‘नकाब ही तो छुआ है, कहीं और तो नहीं…’ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। अब जानिए आखिर पूरा मामला क्या है दरअसल, सोमवार को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई। CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए। हिजाब हटाने से महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से चली गई। 3 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम —————–
https://ift.tt/527oBjV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply