DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंत्री दिनेश प्रताप की फोटो पर कालिख पोती, लिखा- गद्दार:रायबरेली में होर्डिंग लगाकर राहुल को ‘नकली गांधी’ बताया था

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को नकली गांधी बताने वाले होर्डिंग्स पर लगी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर काली स्याही पोत दी गई है। स्याही पोत कर ऊपर गद्दार लिखा गया है। दरअसल, शुक्रवार को मंत्री ने शहर में 9 जगहों पर होर्डिंग्स लगवाए थे। राहुल गांधी को नकली गांधी बताया गया था। इसमें सवाल किया गया था- गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी राहुल गांधी…। इन होर्डिंग्स को कांग्रेस ने आपत्तिजनक बताया था। शनिवार को इन होर्डिंग्स पर लगी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर कालिख पोत दी गई। जानकारी के अनुसार, शहर के सिविल लाइन चौराहे और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे पर लगी होर्डिंग पर मंत्री का चेहरा काला किया गया है। हालांकि, मंत्री के फोटो पर कालिख किसने पोती? पता नहीं चल सका है। पहले और बाद के पोस्टर देखिए संसद का मामला रायबरेली तक पहुंचा दरअसल, संसद के बाहर राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया था। गुरुवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया। इस हंगामे के दो दिन बाद मंत्री ने रायबरेली में 9 जगहों पर शुक्रवार सुबह 4:45 बजे होर्डिंग लगवाई। इसका कांग्रेस ने विरोध जताया। यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा- यह तुच्छ मानसिकता है। राहुल जनता के हितों के लिए संसद से सड़क तक केंद्र और यूपी सरकार से लड़ रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा। इन पोस्टरों में ‘गद्दार कौन?’ और ‘नकली गांधी श्री राहुल गांधी’ जैसे भड़काऊ नारे लिखे थे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्वयं इन पोस्टरों को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया था, जिसके बाद ये पूरे शहर में लगाए गए। आज उन्हीं बैनरों पर कालिख पोतकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के चेहरे को विकृत किया गया और उन्हें ‘गद्दार’ संबोधित किया गया। होर्डिंग में क्या लिखा है, पढ़िए होर्डिंग में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तस्वीर के साथ भारत माता की एक बड़ी तस्वीर लगी है। भारत माता की तस्वीर के लेफ्ट साइड लिखा है- असली सरदार रवनीत सिंह बिट्‌टू- गद्दारी कांग्रेस से, संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस छोड़ा (क्या उसे RG गद्दार कहते हैं) ममता दीदी (वफदार)? राइट साइड लिखा है- नकली गांधी श्री राहुल गांधी, भारत से, भारतवासियों से, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से प्रभु श्रीराम से, सरदार पटेल से, सुभाष चंद्र बोस से, डॉ. अब्दुल कलाम से, फिरोज गांधी से, मेनका गांधी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के व्यवसायी वाड्रा परिवार तक। कहां-कहां होर्डिंग लगी? निराला नगर, गांधी नगर, एकता विहार कालोनी, सारस होटल, डिग्री कालेज चौराहा, रतापुर चौराहा, राष्ट्रीय राजमार्ग त्रिपुला पर एक-एक होडिंग लगी है। वहीं, डीडोली पर दो होर्डिंग लगाई गई। अब जानिए गद्दार वाली बात कहां से उठी… कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (4 फरवरी) को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को गद्दार कहा था। उन्होंने यह बात दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन के दौरान कही थी। प्रदर्शन के दौरान जब बिट्‌टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा था- माय ट्रेटर फ्रेंड यानी मेरा गद्दार दोस्त आ रहा है। इसके बाद राहुल ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्‌टू ने हाथ नहीं मिलाया था। बिट्‌टू ने राहुल को जवाब दिया था कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। तुम देश के दुश्मन हो। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस दौरान राहुल ने कहा था- चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे। इस दौरान वहां लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद थे। बिट्‌टू ने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की गई। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा था कि सरदार गद्दार नहीं होता। असली गद्दार गांधी परिवार है, जिन्होंने गोल्डन टेंपल पर तोप-टैंक चढ़ाए। पीएम ने कहा था- राहुल ने महात्मा गांधी का सरनेम चुराया 5 फरवरी को पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर कई बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा था- पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी ने देश के लोगों को समस्या माना। पीएम ने बिना नाम लिए राहुल और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया। दिनेश राहुल से हार गए थे चुनाव, तभी से घेर रहे दिनेश प्रताप सिंह यूपी सरकार में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि, विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। 2024 में रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। यहां राहुल गांधी ने 3 लाख 90 हजार 30 वोटों भाजपा के दिनेश प्रताप को करारी शिकस्त दी थी। राहुल को 6 लाख 87 हजार 649 वोट मिले। दिनेश प्रताप को 2 लाख 97 हजार 619 वोट मिले थे। हार के तुरंत बाद कहा था कि जिन 3 लाख लोगों ने मुझे वोट दिया है, अब उनके लिए ही काम करूंगा। जिन लोगों ने राहुल गांधी को वोट दिया है, उनके लिए अब वह अपना उत्तरदायित्व पूरा करें। ————- ये खबर भी पढ़ें CTET एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन और मौसी की मौत:हरदोई में बेकाबू डंपर ने रौंदा, सड़क पर बिखरीं लाशें हरदोई में बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने सामने से तीन लोगों को रौंद दिया। भाई-बहन और मौसी की मौके पर मौत हो गई। उनकी लाशें सड़क पर बिखर गईं। युवक हेलमेट लगाए हुए था, फिर भी उसकी जान नहीं बची। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 5 फीट तक उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर पर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक डंपर में भी फंसा रहा और कुछ दूर तक घिसटता रहा। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/takdWFX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *