DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंत्री गिरीश यादव ने केंद्रीय बजट की सराहना की:अम्बेडकरनगर में बोले- यह सभी वर्गों के हित में, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

अम्बेडकरनगर के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार के बजट की सराहना की। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बजट सभी वर्गों के हित में है। मंत्री यादव ने बताया कि इस बजट से नौजवानों को रोजगार मिलेगा और देश की वैश्विक स्तर पर पहचान भी मजबूत होगी। उन्होंने जोर दिया कि बजट का उद्देश्य देश को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाना और लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि इसे गरीब, किसान और नौजवानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट सतत लोक निवेश पर केंद्रित है। मंत्री ने जानकारी दी कि देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इससे जनपद अम्बेडकर नगर को वाराणसी से हाई स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से सुलभ और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, अगले पांच वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू किए जाएंगे, जिससे जलीय परिवहन बेहतर होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्राओं के लिए छात्रावास भी बनेंगे। इस दौरान मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल विरोध करने के लिए विरोध करते हैं, उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अभी एसआई आर को लेकर निर्वाचन आयोग का भी विरोध कर रहे हैं।


https://ift.tt/Ks6xCOn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *