DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने तहसील और कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश

अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को कासगंज तहसील और कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड का गहनता से जायजा लिया। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके प्रभाग और नजारत समेत कई विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन और कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड प्रबंधन को सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहेगी। उन्होंने बसता सूची रजिस्टर का भी अवलोकन किया और समय पर दाखिल-खारिज के निर्देश दिए।
संगीता सिंह ने सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक अपडेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम, न्यायिक अभिलेखागार और ईआरके प्रभाग में रखे दस्तावेजों की गहनता से जांच की। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण में अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया गया, जबकि नजारत में सर्विस बुक संबंधी जानकारी ली गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह और अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/15bfCjZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *