DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंडलायुक्त ने निर्वाचन संबंधी राजनीतिक दलों संग की बैठक:मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्तियों पर दिए निर्देश, राजनैतिक दलों के रखी सुझाव और शिकायतें

सीतापुर में विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाए जाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोल प्रेक्षक एवं मण्डलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत ने की। बैठक मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान निर्वाचक नामावली के अद्यतीकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने, त्रुटि सुधार और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया तथा इससे संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि मतदाता सूची को सही, निष्पक्ष और अद्यतन बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से एसआईआर फार्म भरवाने में सहयोग करें और अधिक से अधिक नए व युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्र करें। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए केंद्र बनाए गए हैं, वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई मतदाता किसी कारणवश आपत्ति निस्तारण केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहा है, तो वह बीएलओ के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


https://ift.tt/ZjWaqMc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *