DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित 22 पर FIR:हरदोई में सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्रता का आरोप

हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र के दुर्गागंज में रिसेन्द्र की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बिलग्राम कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय मलिक की तहरीर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा पासी और मीडिया प्रभारी रितेश सहित सात नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शव को रोककर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बाधित किया। उन पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप है। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया। पुलिस ने बताया कि हाथों में लाठी-डंडे लेकर पुलिस प्रशासन को चुनौती देने के वीडियो भी सामने आए थे, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। मुकदमे में जिलाध्यक्ष करन वर्मा, मीडिया प्रभारी रितेश पासी, तहसील अध्यक्ष प्रेमपाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम, अंकित और राहुल वर्मा को नामजद किया गया है। बिलग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संगठन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक दिन पहले ही ब्राह्मण समाज ने भाजपा कार्यालय पहुँचकर एक व्यक्ति पर दबाव में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया था। अब भीम आर्मी पर हुई इस कार्रवाई से पूरे जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।


https://ift.tt/MtkSuDj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *