DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भिनगा में लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला:दो दिन से घर से गायब था, पुलिस जांच जारी

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक लापता युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। 28 वर्षीय अखिलेश कुमार उर्फ रामू, जो बुधवार से लापता था, उसका शव शुक्रवार को अंटा तिराहे के पास जंगल से बरामद किया गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भिनगा कोतवाली में दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, अखिलेश बुधवार से घर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को परिजनों को किसी व्यक्ति ने अंटा तिराहे के पास जंगल में एक युवक का शव फंदे से लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान अखिलेश कुमार उर्फ रामू के रूप में की। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गश्त के दौरान बुधवार देर रात अंटा तिराहे के पास से युवक की बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई थी, जिसकी पहचान परिजनों से कराई गई थी। मृतक अखिलेश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी और उसके एक बेटा तथा एक बेटी हैं। वह निजी वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


https://ift.tt/5muQCIF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *