DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भारतीय नौसेना के जवान का मुंबई में निधन:आगरा में हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी, दो माह पहले हुई शादी हुई थी

आगरा के अकोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत गामरी निवासी भारतीय नौसेना के जवान अभिषेक कुमार (28) का शुक्रवार को मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया। वह अप्रैल 2020 में नौसेना में भर्ती हुए थे और मुंबई के कोलाबा में ‘लॉन्ग वन’ के पद पर तैनात थे। शनिवार शाम करीब 3 बजे अभिषेक कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर सैन्य वाहन से उनके पैतृक गांव गामरी स्थित आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े, जिनमें क्षेत्रीय लोगों के साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल थीं। शाम करीब 5 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर का ताबूत खुलते ही परिवार में शोक छा गया। उनकी पत्नी भावना, पिता लाखन सिंह, बहनें स्नेहा और सोनम, तथा मां सुनीता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। चचेरे भाई सचिन ने उन्हें मुखाग्नि दी। अभिषेक कुमार अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे और परिवार के इकलौते बेटे थे। उनका निधन परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। अभिषेक की शादी 1 नवंबर को थाना कागारौल क्षेत्र के बीसलपुर गांव की 22 वर्षीय रेनू उर्फ भावना से हुई थी। अभिषेक के निधन की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी रेनू उर्फ भावना सदमे में थीं और कई बार बेहोश हो गईं। शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे।


https://ift.tt/wnPTMKe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *