टीम इंडिया के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीधे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला और राम दरबार का दर्शन किए। उमेश यादव ने दर्शन के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यह यात्रा उनके लिए बेहद विशेष है। लंबे समय बाद रामनगरी पहुंचकर वह भावुक हो गए। उमेश यादव ने कहा कि दर्शन-पूजन करके बहुत अच्छा लगा। काफी दिन बाद अयोध्या आया हूं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद पहली बार वह रामलला के दरबार में पहुंचे हैं। मंदिर बहुत भव्य बना है। रामलला का दर्शन मन को मोह लेने वाला है। उन्होंने हाल ही में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का भी ज़िक्र किया। कहा कि मंदिर निर्माण का यह चरण ऐतिहासिक है। “ध्वजारोहण का कार्यक्रम हाल ही में पूरा हुआ है। उसका आशीर्वाद लेना सौभाग्य है।” अयोध्या के बदलते स्वरूप पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।“अयोध्या में विकास साफ दिख रहा है। काम लगातार चल रहा है। आने वाले समय में अयोध्या देश के सबसे बेहतर धार्मिक शहरों में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है थोड़ा और समय लगेगा, लेकिन अयोध्या एक बेहतरीन सिटी बनकर उभरेगी।” उमेश यादव ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद यहां आने की इच्छा उनके मन में लंबे समय से थी।मेरे दिल में इच्छा थी कि मंदिर बनते ही दर्शन करूं। आज वह इच्छा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि उनकी मंदिरों में गहरी आस्था है। मैं लगातार पूजा-पाठ करता हूं। जहां भी मौका मिलता है, दर्शन जरूर करता हूं।
https://ift.tt/5eH8Uoj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply