DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाभी ने ननद के आंख-हाथ बांधे, बोली- सरप्राइज दूंगी:इसके बाद चाकू से बोल दिया हमला, सिर में 50 से ज्यादा वार किए

आगरा में भाभी ने अपनी ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के नाम पर जान से मारने का प्रयास किया। भाभी ने ननद की आंख पर पट्‌टी बांधी। उसके हाथ बांधे और अपने कमरे में ले गई। इसके बाद उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। सिर में तवा और चिमटा भी मारा। बचने के लिए ननद घर से बाहर भागी। आसपास के लोग शोर सुनकर आ गए। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। घटना थाना ट्रांस यमुना के राधानगर की है। अब पढ़िए पूरा मामला
राधा नगर निवासी गिरीश अग्रवाल ऑटो चालक हैं। उनके बेटे शिवांशु का एक साल पहले कचहरी घाट निवासी पूजा से प्रेम विवाह हुआ था। परिवार के लोग एक साथ ही रहते हैं। रविवार सुबह गिरीश रोजाना की तरह ऑटो लेकर निकल गए। शिवांशु और उसकी मां संगीता अपने रिश्तेदार के घर पर गमी में गए थे। जबकि छोटा बेटा आलोक कोचिंग गया था। घर में सिर्फ बेटी प्रिया अग्रवाल और बहू पूजा मौजूद थी। पीड़िता प्रिया अग्रवाल का आरोप है कि सुबह करीब 9 बजे भाभी पूजा ने कहा कि 1 जनवरी को आपका जन्मदिन है। मैंने आपके लिए एक गिफ्ट मंगाया है। गिफ्ट लेने के लिए मेरे कमरे में चलो। मैं आपको सरप्राइज दूंगी। इस पर भाभी पूजा ने आंखों पर चुन्नी बांध दी। हाथ भी बांध दिए। बेड पर बैठाया, फिर किया हमला
मुझे अपने कमरे में ले गई। बेड पर बैठाया। अचानक से मेरे सिर पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद वो ताबड़तोड़ हमला करती रहीं। मैंने बचने के लिए शोर मचाया। इसके बाद उन्होंने चाकू, तवा और चिमटे से भी सिर में वार किए। मैं आंखें बंधी होने के बाद भी कमरे से बाहर की ओर भागी। शोर मचाया। इसके बाद वहीं पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया। बेटी के सिर में 50 घाव
पड़ोसियों ने ही प्रिया के माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गंभीर अवस्था में प्रिया को जेके हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। बेटी के सिर में 50 घाव है। प्रिया की मां ने बताया- जब वो घर पहुंची तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए। कमरे में चारों तरफ खून की खून फैला हुआ था। बेड पर तवा, चाकू, कन्नी पड़ी हुई थी। तवा टेड़ा हो गया था। बेटी प्रिया ने बताया- मारते हुए भाभी कह रही थी कि तू घर की बहुत हेड बनती है। आज तेरा काम तमाम करना है। मेरी की हालत गंभीर है। मेरे सिर में 50 से ज्यादा घाव हैं। चेहरे पर भी टांके आए हैं। भाभी ने पुलिस से कहा- घर में एक लड़का आया था। उसने हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी भाभी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करती रही। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीपी छत्ता शेषमणि ने बताया- आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। अभी भी गुमराह कर रही है। घायल का कहना है कि भाभी ने ही हमला किया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


https://ift.tt/HzOCMSx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *