चित्रकूट में मंगलवार देर शाम भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अरविंद रलिहा ने अपनी ही पार्टी की सरकार की ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ धरना दे दिया। मामला एक वाहन के चालान को लेकर शुरू हुआ, जिसे रद्द कराने की सिफारिश ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर द्वारा ठुकरा दिए जाने पर विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर खड़े एक वाहन का चालान किया था। ब्लॉक प्रमुख अरविंद रलिहा ने चालान निरस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन दरोगा ने नियमों का हवाला देते हुए इसे रद्द करने से इनकार कर दिया। सिफारिश न माने जाने पर बढ़ा विवाद चालान रद्द न होने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। रलिहा का कहना है कि दरोगा ने कहा, बहुत गर्मी है, अभी आपकी गर्मी निकाल देंगे। ट्रैफिक कार्यालय के बाहर धरना इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे वर्दी की अकड़ और मनमानी कार्रवाई करार देते हुए ट्रैफिक कंट्रोल कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। निलंबन की मांग धरने के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चित्रकूट की ट्रैफिक पुलिस बेलगाम हो चुकी है और आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी अभद्र व्यवहार कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के तत्काल निलंबन की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, देर शाम तक धरना जारी रहा और पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई।
https://ift.tt/gpTmJVG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply